AAP मंत्री संजीव अरोड़ा की कथित फर्जी कंपनियों के नेटवर्क का ED ने किया खुलासा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 May, 2026 05:39 PM

ed uncovers network of sanjeev arora s alleged shell companies

पंजाब के बिजली और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की कंपनी ने एक दिहाड़ी मजदूर की फर्म को 28 करोड़ रुपये का भुगतान किया। यह दावा ED ने गुरुग्राम स्थित पीएमएलए विशेष अदालत में रिमांड सुनवाई के दौरान किया। ED के अनुसार, मंत्री संजीव अरोड़ा की कंपनी M/s...

पंजाब डैस्क : पंजाब के बिजली और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की कंपनी ने एक दिहाड़ी मजदूर की फर्म को 28 करोड़ रुपये का भुगतान किया। यह दावा ED ने गुरुग्राम स्थित पीएमएलए विशेष अदालत में रिमांड सुनवाई के दौरान किया। ED के अनुसार, मंत्री संजीव अरोड़ा की कंपनी M/s Hampton Sky Realty Limited (HSRL) ने एक दिहाड़ी मजदूर के नाम पर रजिस्टर्ड फर्म को 27.73 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

कंपनी ने 12 मई 2023 से 27 अक्टूबर 2023 के बीच लगभग 157.12 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन की बिक्री कई स्थानीय और विदेशी कंपनियों को दिखायी। इनमें से करीब 102.50 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन यू.ए.ई। स्थित दो कंपनियों — M/s Fortbel Telecom FZCO और ड्रैगन ग्लोबल  FZCO — को एक्सपोर्ट किए गए बताए गए।

ED के मुताबिक, राहुल अग्रवाल इन दोनों विदेशी कंपनियों के वास्तविक लाभकारी मालिक हैं। राहुल अग्रवाल पहले Findoc Group में कर्मचारी थे, जो Hampton Sky Realty Limited का एक बड़ा शेयरधारक भी है। ED ने बताया कि राहुल अग्रवाल को M/s Findoc Sons से वेतन मिलता था।

ED ने आगे आरोप लगाया कि M/s Fortbel Telecom FZCO, M/s Fortbell Gadget Pvt Ltd से जुड़ी कंपनी है। यह कंपनी लुधियाना के कारोबारी हेमंत सूद और चंदर शेखर के स्वामित्व में है, जो M/s Findoc Finvest Pvt Ltd के जरिए HSRL से जुड़े हुए हैं।

ED ने खुलासा किया कि तलाशी अभियान के दौरान सप्लाई चेन की विस्तृत जांच में पता चला कि कई सप्लायर कंपनियां अस्तित्व में ही नहीं थीं या फिर शेल/डमी कंपनियां थीं। इन कंपनियों की कोई वित्तीय क्षमता नहीं थी और इन्होंने बिना वास्तविक माल सप्लाई किए फर्जी बिल जारी किए। ED के अनुसार, ऐसी कई कंपनियां या तो इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं करती थीं, बेहद कम आय दिखाती थीं या फिर कुछ समय संचालन के बाद GST के तहत डीरजिस्टर या सस्पेंड कर दी गई थीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!