Edited By Kalash,Updated: 14 Jun, 2026 02:07 PM

समाज सेवा के कार्यों के अग्रणीय संस्था आर्य समाज मॉडल टाउन के रविवार को हुए वार्षिक चुनावों में राकेश जैन एक बार फिर से प्रधान चुन लिए गए जबकि कैप्टन वी के स्याल मंत्री और सुधीर स्याल कैशियर चुने गए।
लुधियाना (विक्की): समाज सेवा के कार्यों के अग्रणीय संस्था आर्य समाज मॉडल टाउन के रविवार को हुए वार्षिक चुनावों में राकेश जैन एक बार फिर से प्रधान चुन लिए गए जबकि कैप्टन वी के स्याल मंत्री और सुधीर स्याल कैशियर चुने गए। आर्य समाज मॉडल टाउन में सुबह 9 बजे से शुरू हुई यह चुनावी प्रक्रिया 12 बजे तक चली जिसमें 62 मेंबरों ने अपना मतदान किया। प्रधान पद के लिए खड़े हुए राकेश जैन को 36 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुरेश मुंजाल को 26 वोट मिले, वहीं मंत्री पद के लिए कैप्टन वीके स्याल को 35 वोट मिले और उनके सामने खड़े हुए जगजीव बस्सी को 27 वोट मिले। कैशियर पद पर सुधीर स्याल को 32 और विजय गांधी को 29 वोट मिले। बता दें कि आर्य समाज मॉडल टाउन बीसीएम आर्य स्कूल शास्त्री नगर नगर, आर एस मॉडल स्कूल मॉडल टाउन,बीसीएम आर्य स्कूल लालटों और बीसीएम आर्य इंटरनेशनल स्कूल संचालित करती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here