Edited By Kamini,Updated: 15 Jun, 2026 04:49 PM

किस्मत कब पलटी मार दे कोई नहीं जानता। 50 रुपए ने एक व्यक्ति की किस्मत ऐसे पलटी कि वह लखपति बन गया।
पंजाब डेस्क : किस्मत कब पलटी मार दे कोई नहीं जानता। 50 रुपए ने एक व्यक्ति की किस्मत ऐसे पलटी कि वह लखपति बन गया। दरअसल, कूलर बनाने वाले एक व्यक्ति की 15 लाख रुपए की लॉटरी लगी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए राजिंदर सोनी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ लुधियाना में मौसा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गया था। लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि, ये दुख की घड़ी उन्हें लखपति बना देगी।
लॉटरी विजेता राजिंदर सोनी ने बताया कि, उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है और वह कूलर बनाने का काम करता है। उसकी एक छोटी से फैक्ट्री है। राजिंदर ने बताया कि, जब वह अंतिम संस्कार के बाद सरदूलगढ़ घर वापस लौट रहे तो रास्ते में उन्होंने अपनी मां से लॉटरी खरीदने की बात कही। राजिंदर ने कहा कि, उसने जिन्दगी में पहली बार लॉटरी खरीदी। जब उन्होंने अपने बार-बार जिद की तो उनकी में पंजाब स्टेट डियर 50 कोल्ड फ्राइडे वीकली लॉटरी के 50-50 रुपए 5 टिकट खरीद लिए।
इसके बाद 12 जून की शाम वीकली लॉटरी का ड्रा निकाला गया, तो नतीजे देखकर परिवार के होश उड़ गए। उनकी 50 रुपए वाली लॉटरी पर 15 लाख रुपए का इनाम निकला। इन पैसों के खर्च की बात करते हुए राजिंदर ने बताया कि वह इन पैसों का इस्तेमाल अपने अपनी बेटियों के इलाज पर करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटियां दिमाग से कमजोर हैं, जिनका खर्चा उठाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here