राजा वड़िंग का AAP को चुनौती, बोले- सरकार बनाना तो दूर, उम्मीदवार भी नहीं मिलेंगे!

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Jun, 2026 08:53 PM

raja warring attacks the punjab government

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार की उलटी गिनती उम्मीद से पहले ही शुरू हो चुकी है और कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में 'आप' दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी।

लुधियाना (रिंकू): पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार की उलटी गिनती उम्मीद से पहले ही शुरू हो चुकी है और कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में 'आप' दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। 'आप'  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिन में ही भगवंत मान के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं, जबकि पंजाब के लोग इस सरकार से पहले ही तंग आ चुके हैं और जितनी जल्दी हो सके इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। 

वड़िंग ने एक बार फिर दोहराया कि 'आप' नेतृत्व पंजाब में दोबारा सरकार बनाने के ख्याली पुलाव पका रहा है। उन्होंने कहा कि मुझसे लिखवा लें कि सरकार बनाने की बात तो दूर, इस बार 'आप' दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी और हो सकता है कि चुनाव लड़ने के लिए उसे पर्याप्त उम्मीदवार भी न मिलें। इनके आधे से ज्यादा मौजूदा विधायक डूबते जहाज से छलांग लगाने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि 'आप' नेतृत्व यह सोचता है कि वह पंजाब के लोगों को एक बार फिर मूर्ख बना लेगा, तो यह उसकी बहुत बड़ी भूल है। उन्होंने कहा कि आप कुछ लोगों को कुछ समय के लिए, कुछ लोगों को हर समय और सभी लोगों को कुछ समय के लिए मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन सभी लोगों को हर समय मूर्ख नहीं बना सकते, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आप पर पंजाब की महिलाओं के साथ 1,000 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने के वादे को लेकर धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जैसा कि केजरीवाल ने स्वयं दावा किया है कि चुनाव इस वर्ष नवंबर में हो सकते हैं, उस हिसाब से 'आप' अब पंजाब की महिलाओं को केवल 3,000 रुपये देगी, जबकि उन्हें 60,000 रुपये मिल जाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि यह सबसे बड़ा धोखा है और आप को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर हैरानी जताई कि केजरीवाल यह घोषणा कैसे कर सकते हैं कि पंजाब में चुनाव तीन महीने पहले, यानी इसी वर्ष नवंबर में कराए जाएंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह जानकारी भारतीय चुनाव आयोग की ओर से नहीं आनी चाहिए थी? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या केजरीवाल का चुनाव आयोग के साथ कोई “सीधा संपर्क” है, जैसा कि उनकी ए-टीम भाजपा के बारे में कहा जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!