AAP पार्षद की शिकायत पर भाजपा नेता विक्की सहोता और उसके भाई पर पुलिस का Action, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Vatika,Updated: 20 Jun, 2026 09:29 AM

case against bjp leader

धोलेवाल पुल के नीचे दुकान विवाद और भाजपा-आप नेताओं के बीच हुई खूनी झड़प के मामले में अब आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद नि

लुधियाना (राज): धोलेवाल पुल के नीचे दुकान विवाद और भाजपा-आप नेताओं के बीच हुई खूनी झड़प के मामले में अब आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद निक्कू भारती ने भाजपा नेता विक्की सहोता और उनके साथियों पर सरेआम गुंडागर्दी करने, जबरन रंगदारी वसूलने और जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने पार्षद निक्कू भारती की शिकायत पर विक्की सहोता, राकेश उर्फ टिड्डा, यश सहोता (सभी निवासी हबीब गंज, इस्लाम गंज, लुधियाना) और उनके 3-4 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर  तफ्तीश शुरू कर दी है।

भाजपा नेता पर  दो-दो हजार रुपए की नाजायज वसूली के आरोप
पुलिस को दिए आधिकारिक बयानों में वार्ड नंबर 30 के मौजूदा पार्षद निक्कू भारती ने बताया कि बीती 18 जून को वह अपने दफ्तर में मौजूद थे। इसी दौरान उनके मोबाइल नंबर पर सोनू उर्फ लवली नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। सोनू ने सूचना दी कि भाजपा नेता विक्की सहोता, उसका भाई राकेश उर्फ टिड्डा, यश सहोता और उनके 3-4 अज्ञात साथी धोलेवाल पुल के नीचे पहुंचे हुए हैं। यह वही जगह है जहां लोगों की सहूलियत के लिए दुकान की सफाई करवाकर वाटर कूलर लगाया जाना था। फोन करने वाले ने बताया कि उक्त आरोपी वहां जबरन वीडियोग्राफी कर रहे हैं और पार्षद के खिलाफ सरेआम बेहद अभद्र और गलत शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे हैं। पार्षद निक्कू भारती ने अपने बयानों में आरोप लगाया कि विक्की सहोता और उसके भाई पहले भी डरा-धमकाकर वहां से दो-दो हजार रुपए की नाजायज वसूली (उगाही) इकट्ठा करके ले जाते थे।

शिकायत मिलते ही जब पार्षद खुद मामले को शांत करवाने के लिए मौके पर पहुंचे, तो वहां मौजूद आरोपियों ने उनके साथ बहसबाजी शुरू कर दी और गंदी-गंदी गालियां देने लगे। माहौल खराब होता देख जब 'आप' पार्षद विवाद से पीछे हटकर वापस जाने लगे, तो आरोपियों ने बदमाशी दिखाते हुए उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और उन पर ताबड़तोड़ हमला बोलते हुए बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। हंगामे के बीच विक्की सहोता की पत्नी सपना भी मौके पर पहुंच गई और उसने भी पार्षद के साथ जमकर गाली-गलौज की। इस खूनी झड़प के दौरान जब वहां मौजूद भूपिंदर नाम का एक युवक पार्षद निक्कू भारती को हमलावरों के चंगुल से बचाने के लिए आगे आया, तो इन सभी आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा। आरोपियों ने भूपिंदर पर भी जानलेवा हमला कर दिया और पार्षद को दोबारा सामने आने पर जान से मारने की कड़े लहजे में धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!