Edited By Urmila,Updated: 22 Jun, 2026 04:04 PM

भाजपा के नेशनल प्रधान नितिन नबीन ने अपने पंजाब दौरे के तीसरे दिन लुधियाना में भाजपा के सीनियर नेताओं के साथ मीटिंग की।
लुधियाना (गुप्ता): भाजपा के नेशनल प्रधान नितिन नबीन ने अपने पंजाब दौरे के तीसरे दिन लुधियाना में भाजपा के सीनियर नेताओं के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा और पूर्व सांसद मैंबर, विधायक, स्टेट कमेटी के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए। आम आदमी पार्टी से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और राजिंदर गुप्ता भी मीटिंग में शामिल हुए।
मीटिंग को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार बना सकती है, लेकिन इसके लिए सभी नेताओं को विधान सभा स्तर पर वर्करों के साथ मीटिंग करनी होगी और बूथ कमेटियां बनाकर हर वोटर तक पहुंच बनानी होगी। नितिन नबीन ने साफ कहा कि बिना संगठन पर काम किए पंजाब में सरकार बनाना दिन में सपना देखने जैसा है।
सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन ने सभी नेताओं से AC कमरे छोड़कर लोगों के साथ ज़्यादा समय बिताने को कहा, क्योंकि लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है। उन्होंने कहा कि सभी नेता पंजाब के लोगों से बात करके राज्य में एक बार भाजपा को मौका देने की अपील करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी को देख लिया है और वे भारतीय जनता पार्टी को जरूर मौका देंगे। मीटिंग में केवल सिंह ढिल्लों, इकबाल सिंह लालपुरा, सुनील जाखड़, तरुण चुघ, सौदान सिंह, नरिंदर रैना, अश्वनी शर्मा, फतेहजंग बाजवा, श्वेत मलिक, अविनाश राय खन्ना, के.डी. भंडारी, सोमप्रकाश, गुरदेव शर्मा देबी, मनप्रीत सिंह बादल, मनजीत सिंह, अनिल सरीन, सुशील रिंकू, सूरज भारद्वाज, जयइंदर कौर, रजनीश धीमान भी मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here