चांद सिनेमा के पास लूट की वारदात, एक्टिवा सवार महिला से पर्स झपटकर बदमाश हुए फरार

Edited By Vatika,Updated: 09 May, 2026 08:46 AM

robbery in ludhiana

शहर में बेखौफ बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब राह चलती महिलाओं का सुरक्षित

लुधियाना (राज): शहर में बेखौफ बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब राह चलती महिलाओं का सुरक्षित निकलना भी दूभर होता जा रहा है। ताजा मामला चांद सिनेमा के पास से सामने आया है, जहां ड्यूटी से घर लौट रही एक महिला को निशाना बनाते हुए दो बाइक सवार लुटेरों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया।

ड्यूटी से घर जा रही थी महिला
महिला क्रिस्टी शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 6 मई को अपनी ड्यूटी खत्म कर एक्टिवा जुपिटर पर सवार होकर अपने घर जा रही थी। जैसे ही वह चांद सिनेमा के पास पहुंची, तो पीछे से एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक तेज रफ्तार में आए। इन बेखौफ लुटेरों ने अपनी बाइक महिला की एक्टिवा के आगे अड़ा दी और उसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान झपटमारों ने चलती एक्टिवा के पायदान पर पड़ा भूरे रंग का पर्स झपट लिया और पलक झपकते ही वहां से रफूचक्कर हो गए। 

पीड़िता के मुताबिक, छीने गए पर्स में उसका सैमसंग 14 गैलेक्सी मोबाइल फोन, करीब 20,000 रुपये की नकदी, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड समेत बैंक के लॉकर की चाबियां मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि उन चाबियों के जरिए पहुंच वाले लॉकर में सोना, भारी कैश और अन्य जरूरी दस्तावेज भी थे। दिन-दिहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं थाना डिविजन नंबर 4 की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!