मोहाली-चंडीगढ़ में 12 ठिकानों पर ED की Raid, CLU लाइसेंस में बड़े फर्जीवाड़े के आरोप

Edited By Vatika,Updated: 07 May, 2026 11:39 AM

major fraud exposed in clu licensing

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार तड़के मोहाली और चंडीगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 जगहों

पंजाब डेस्क: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार तड़के मोहाली और चंडीगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सनेटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित घोटाले को लेकर की गई है।
 
लोगों से करोड़ों रुपए की कथित ठगी के आरोप 
जानकारी के अनुसार, मोहाली के खरड़ स्थित सेक्टर-121 की वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आईटी सेक्टर से जुड़े कारोबारी नितिन गोहिल के फ्लैट पर दिल्ली से पहुंची ED की टीम ने रेड की। बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में ABS टाउनशिप, ओल्टस बिल्डर्स और धीर कंस्ट्रक्शंस समेत कई बिल्डर्स हैं, जिन पर लोगों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी और GMADA से मिले CLU लाइसेंस के दुरुपयोग के आरोप हैं।

हवा में उड़ने लगे 500-500 के नोट
सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही कारोबारी को ED टीम के पहुंचने की भनक लगी, उसने अपने फ्लैट की नौवीं मंजिल से नकदी से भरा बैग नीचे फेंक दिया। बैग में 500-500 रुपए के नोटों के बंडल भरे हुए थे। ऊंचाई से गिरने के कारण बैग फट गया और नोट जमीन पर बिखर गए, जबकि कई नोट हवा में उड़ने लगे। इस दौरान नीचे पहले से कार लेकर खड़ा ड्राइवर बैग उठाकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ED टीम ने पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बैग से लाखों रुपये की नकदी बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल ED अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!