जालंधर और अमृतसर में धमाकों के बाद गरमाई सियासत, सुखजिंदर रंधावा ने सरकार पर साधे निशाने

Edited By Kalash,Updated: 06 May, 2026 02:52 PM

punjab blast case sukhjinder randhawa statement

पंजाब के जालंधर और अमृतसर शहरों में गत रात बीएसएफ के मुख्यालयों के पास हुए आई.ई.डी. धमाकों के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब के जालंधर और अमृतसर शहरों में गत रात बीएसएफ के मुख्यालयों के पास हुए आई.ई.डी. धमाकों के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं इसे लेकर राजनीति भी गरमा गई है। 

इसी बीच सुखजिंदर सिंह रंधावा का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने बताया कि ''कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का हालिया धमाकों के लिए केंद्र और BJP को दोषी ठहराने वाला बयान, उनकी अपरिपक्व और अनुभवहीन राजनीति को दर्शाता है। यह स्वीकार करके कि पंजाब में ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं, मुख्यमंत्री ने खुद ही राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से चरमरा जाने की पोल खोल दी है। सुरक्षा में हुई चूकों को ठीक करने के बजाय, AAP सरकार केंद्र पर राजनीतिक कीचड़ उछालने में व्यस्त है, और इस तरह वह पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू होने का रास्ता खुद ही तैयार कर रही है।''

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!