पंजाब में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी! जानें 10 मई तक के मौसम का हाल
Edited By Kalash,Updated: 06 May, 2026 06:38 PM

पंजाब में बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
पंजाब डेस्क : पंजाब में बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग द्वारा 10 मई तक के मौसम की जानकारी सांझा की गई है। मौसम विभाग के द्वारा आज कुछ जगहों पर गरज, बिजली, बारिश और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि 6 और 7 मई को अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में मौसम खराब रहेगा और बारिश के साथ ओले गिरेंगे और 50-60 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं 8 और 9 मई को मौसम साफ रहने के आसार हैं। इसके बाद 10 मई को फिर मौसम में बदलाव आएगा और कई जिलों में बारिश की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here