Edited By Vatika,Updated: 04 May, 2026 10:29 AM

पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है,
पंजाब डेस्कः पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है, जिससे जनता को गर्मी से राहत मिली है। रविवार सुबह तड़कसार पंजाब सहित पड़ोसी राज्यों में हुई तेज बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
पंजाब सहित विभिन्न राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
इसी क्रम में मौसम विभाग द्वारा 2 दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते तेज बारिश होने व आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 4-5 मई को पंजाब सहित विभिन्न राज्यों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इसमें आंधी-तूफान और मध्य से तेज बारिश होने का अनुमात बताया गया है।
तापमान में एकाएक दर्ज हुई गिरावट
मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 3-4 दिनों से पहाड़ों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते पहाड़ों की तरफ से आने वाली ठंड़ी हवाओं में पंजाब की हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। इससे ठंडक का एहसास होने लगा है और तापमान में एकाएक गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब का सामान्य तापमान 4.7 डिग्री कम हुआ है और सबसे अधिक बारिश मोहाली में रिकार्ड की गई है।