शायराना अंदाज में अश्वनी शर्मा का CM भगवंत मान पर तंज, बोले- "इस्तीफा देकर करवाए इलाज"

Edited By Vatika,Updated: 06 May, 2026 03:21 PM

ashwani sharma s poetic take on cm bhagwant mann

भाजपा नेता अश्वनी शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है।

पंजाब डेस्क: भाजपा नेता अश्वनी शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने जालंधर-अमृतसर में हुए धमाकों का भाजपा को दोषी ठहराया है, जिस पर अश्वनी शर्मा ने शायराना अंदाज में तंज कसते कहा कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगती और उन्हें इस्तीफा देकर इलाज करवाना चाहिए।

 

अश्वनी शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, " पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, लेकिन सरकार इसे संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पर आरोप लगाकर मुख्यमंत्री घटिया राजनीति कर रहे हैं, जो उनकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने आगे लिखा पिछले साढ़े 4 सालों से पंजाब की जनता गोलियों, धमाकों, हत्याओं और लगातार हो रही वारदातों से परेशान है, जो आम आदमी पार्टी सरकार की देन है। अश्वनी शर्मा ने यह भी कहा कि भाजपा के लिए पंजाब की शांति और भाईचारा सर्वोपरि है और पार्टी हमेशा राज्य के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।
 
धमाके चुनाव से पहले एक बड़ी साजिश का हिस्सा: CM मान 
गौरतलब है कि, जालंधर और अमृतसर में एक के बाद एक 2 धमाके हुए। इन धमाकों को लेकर बीजेपी को दोषी ठहराया है। सीएम मान का कहना है कि ऐसे धमाके चुनाव से पहले एक बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि, क्या इन घटनाओं के जरिए BJP  वोट हासिल करना चाहती है। यही नहीं सीएम ने तो ये भी आरोप लगाए हैं कि, "जहां भी BJP चुनाव लड़ने जाती है, वहां इस तरह की घटनाएं होती हैं।" उन्होंने बीजेपी से इस तरह के काम बंद करने की अपील है और दावा भी किया है कि, धमाके पंजाब चुनावों की तैयारियों का ही एक हिस्सा हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!