Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 May, 2026 12:20 AM

आज चंडीगढ़ में एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पंजाब के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के रिश्तेदार को चंडीगढ़ पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि मार्च माह में सेक्टर-9, चंडीगढ़ में एक युवक को उसकी...
चंडीगढ़ : आज चंडीगढ़ में एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पंजाब के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के रिश्तेदार को चंडीगढ़ पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि मार्च माह में सेक्टर-9, चंडीगढ़ में एक एक प्रापर्टी विवाद में युवक को उसकी कार में बैठे हुए गोली मार दी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसी मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने आज आई.पी.एस. अधिकारी की रिश्तेदार को अरैस्ट किया है। प्रापर्टी डीलर पर कार में बैठे गोलियां बरसाई गईं थी, जिस कारण उसकी मौत हो गई थी।
जानकारी अनुसार चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में मास्टरमाइंड पंजाब आई.पी.एस. आफिसर की भाभी अमरीन राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमरीन सेक्टर-35 चंडीगढ़ की रहने वाली है।