Breaking: चंडीगढ़ में Indigo Flight में धमाका, तुरन्त फ्लाइट से नीचे उतारे गए यात्री

Edited By Kamini,Updated: 05 May, 2026 05:52 PM

blast on indigo flight in chandigarh

इंडिगो फ्लाइट में धमाका होने की बड़ी घटना सामने आई है।

पंजाब डेस्क : इंडिगो फ्लाइट में धमाका होने की बड़ी घटना सामने आई है। अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि जब धमाका हुआ पावर बैंक एक बैग में रखा हुआ था। इस घटना से तुरन्त हड़कंप मच गया और एयरपोर्ट प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर तुरन्त फ्लाइट से यात्रियों को उतारा गया। इस दौरान गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन 5 यात्री घायल गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट 6E 108 हैदराबाद से चंडीगढ़ आई थी। इस दौरान जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी थी तभी एक यात्री का पावर बैंक फट गया। मौके पर फ्लाइट में धुआं ही धुआं भर गया, जिस कारण यात्री घबरा गए। इंडिगो द्वारा जारी किए बयान में बताया गया है कि तुरन्त संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरन्त फ्लाइट को खाली करवाया गया और उन्हें सुरक्षित तरीके से टर्मिनल तक पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट को दोबारा संचालन करने से पहले जरूरी तकनीकी जांच की जाएगी। 

मौके पर क्रू मैंबर्स द्वारा तुरन्त फायर सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल कर आगू पर काबू पाया गया। फिलहाल अभी तक ये पता नहीं चला है कि पावर बैंक में धमाका कैसा हुआ। मौके पर पुलिस और एयरपोर्ट अथारिटी की टीमें जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!