बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

Edited By Vatika,Updated: 04 May, 2026 09:54 AM

in batala husband murders wife and shoots himself

फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक सनसनीखेज

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के आपसी झगड़े ने खूनी रूप धारण कर लिया। इस घटना में पति द्वारा अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली गई।

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद
डी.एस.पी. ललित कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो खेतीबाड़ी का काम करता था। जबकि उसकी पत्नी की पहचान परमशील के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त पति-पत्नी के बीच पिछले काफी समय से तकरार चल रही थी और तलाक संबंधी मामला थाने में विचाराधीन था।

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अचानक दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आए बलजिंदर सिंह ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। डी.एस.पी. ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि बलजिंदर सिंह का यह दूसरा विवाह था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!