Raymond के शोरूम को चोरों ने बनाया निशाना, व्यस्त इलाके में हुई वारदात से दुकानदारों में चिंता का माहौल

Edited By Kalash,Updated: 07 Oct, 2026 12:37 PM

raymond showroom theft case

गुरदासपुर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक हनुमान चौक में चोरों ने रेमंड के शोरूम को निशाना बनाया और कैश व कपड़े चुरा लिए।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक हनुमान चौक में चोरों ने रेमंड के शोरूम को निशाना बनाया और कैश व कपड़े चुरा लिए। घटना का पता चलने पर शोरूम मालिकों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जानकारी के अनुसार चोर शोरूम में घुसे और बैग में कैश सहित कपड़े चुराकर भाग गए। चोरी हुए सामान और कैश की कुल कीमत के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। व्यस्त हनुमान चौक में हुई इस चोरी से दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!