Edited By Urmila,Updated: 26 Sep, 2026 05:48 PM

गुरदासपुर शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस द्वारा सख्ती बढ़ा दी गई है।
गुरदासपुर (हरमन): गुरदासपुर शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस द्वारा सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी के तहत आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना नंबर प्लेट वाले मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों के साथ-साथ पटाखे मारने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग दौरान कई वाहनों को कब्जे में लिया गया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के मौके पर ही चालान काटे गए।
जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि पिछले समय दौरान शहर में पटाखे मारने वाले बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई है। ऐसे कई मोटरसाइकिलों के चालान काटने के साथ-साथ उन्हें कब्जे में भी लिया गया था। उन्होंने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे मारने वाले बुलेट मोटरसाइकिलों के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और शहर में ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुलेट मोटरसाइकिलों की रिपेयर और मॉडिफिकेशन का काम करने वाले मैकेनिकों को भी सख्त हिदायतें जारी की गई थीं कि वे किसी भी मोटरसाइकिल या अन्य वाहन में ऐसा बदलाव न करें, जिससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो। उन्होंने कहा कि पुलिस की लगातार कार्रवाई का असर भी देखने को मिला है और पटाखे मारने वाले साइलेंसरों के मामले में काफी हद तक कमी आई है।
उन्होंने बताया कि आज की विशेष चेकिंग दौरान भी ऐसे बुलेट मोटरसाइकिलों को रोका गया, जिनमें मॉडिफाई करके पटाखे मारने वाले साइलेंसर लगाए गए थे। पुलिस द्वारा ऐसे साइलेंसर मौके पर ही उतरवाए गए और नियमों का उल्लंघन करने वाले मोटरसाइकिलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कब्जे में लिया गया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के मौके पर ही चालान भी काटे गए।
ट्रैफिक पुलिस ने सिर्फ बुलेट मोटरसाइकिलों तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि अन्य दोपहिया और चार पहिया वाहनों की भी जांच की। चेकिंग दौरान फैंसी नंबर प्लेटें लगाकर चलाए जा रहे वाहनों और बिना नंबर प्लेटों के सड़कों पर चल रहे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक इंचार्ज सतनाम सिंह ने शहर निवासियों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वाहनों के शीशों पर किसी भी तरह की फिल्म या स्टीकर न लगाया जाए और फैंसी नंबर प्लेटों के प्रयोग से भी परहेज किया जाए। उन्होंने वाहन चालकों से अपने वाहनों पर सरकार द्वारा निर्धारित सुरक्षित नंबर प्लेटें लगाने और उन्हें सुनिश्चित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि वाहन चालक अपने वाहनों के सभी दस्तावेज पूर्ण रखें और ड्राइविंग के दौरान अन्य सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here