AG मनिंदरजीत बेदी को लारैंस गैंग से मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 May, 2026 06:05 PM

ag maninderjit bedi receives threat from lawrence gang

पंजाब में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। राज्य के एडवोकेट जनरल Maninderjit Bedi को कथित तौर पर गैंगस्टर Lawrence Bishnoi से जुड़े Bishnoi gang की ओर से जान से मारने की धमकियां मिली हैं।

पंजाब डैस्क : पंजाब में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। राज्य के एडवोकेट जनरल Maninderjit Bedi को कथित तौर पर गैंगस्टर Lawrence Bishnoi से जुड़े Bishnoi gang की ओर से जान से मारने की धमकियां मिली हैं। बताया जा रहा है कि धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े एक अहम केस में कथित ‘रोक’ या कार्रवाई को प्रभावित करने की कोशिश के तौर पर दी गई है। बताया तो यह भी जा रहा है कि उक्त धमकी 'लारैंस आफ पंजाब' फिल्म को लेकर दी गई है। 

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम पहले भी कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सामने आ चुका है, और उसका नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला हुआ माना जाता है। ऐसे में इस तरह की धमकियां न केवल किसी व्यक्ति विशेष के लिए खतरा हैं, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया और कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती मानी जा रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!