पंजाब में 20 मई को केमिस्टों ने हड़ताल का किया ऐलान, खड़ी हो सकती है मुसीबत!

Edited By Kamini,Updated: 02 May, 2026 12:26 PM

chemists in punjab have announced a strike for may 20

बैठक का मुख्य एजेंडा 20 मई को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करना रहा।

अमृतसर (दलजीत): अमृतसर केमिस्ट्स एसोसिएशन (ए.सी.ए.) की एक अहम हंगामी बैठक 1 मई 2026 को प्रधान राजेश सोई और महासचिव मनजीत सूद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा 20 मई को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में केमिस्ट व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर गंभीर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार की कथित व्यापार विरोधी नीतियों का कड़ा विरोध किया गया। खास तौर पर ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और नई ड्रग पॉलिसी सिस्टम ओ.एन.डी.एस. को कैमिस्टों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तुरंत वापिस लेने की मांग उठाई गई।

एसो. के नेताओं ने आरोप लगाया कि ओ.एन.डी.एस. सिस्टम के लागू होने से दवा विक्रेताओं का शोषण शुरू हो गया है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि यह संघर्ष किसी निजी स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि पूरे कैमिस्ट समुदाय के अस्तित्व को बचाने के लिए है। इस दौरान सभी कैमिस्ट भाइयों से अपील की गई कि वे 20 मई को अपनी दुकानों को बंद रखकर ऑल इंडिया बॉडी ए.आई.ओ.सी.डी., पी.सी.ए. व ए.सी.ए. के साथ एकजुटता दिखाएं और भारत बंद को सफल बनाएं।

बैठक में पी.सी.ए. के प्रधान सुरिंदर दुग्गल, अमृतसर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एसोसिएशन के महासचिव राजीव कपूर, ए.सी.ए. के चेयरमैन बलकिशन देवगन, राकेश दुग्गल, वरुण अरोड़ा, अमरदीप सिंह, संजीव भाटिया, गगनदीप सिंह आदि उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि पंजाब के सभी 23 जिला हेडक्वार्टर और शहरों में केमिस्ट इस हड़ताल में शामिल होंगे। इससे दवाओं की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित होगी। 

ये है मुख्य मांगें :

  • ऑनलाइन दवा की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए।
  • कॉर्पोरेट कंपनियों की मनमानी छूट बंद की जाए।
  • नकली दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!