Edited By Urmila,Updated: 02 Oct, 2026 10:43 AM

पंजाब के चर्चित 6000 करोड़ रुपए के ड्रग मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ की जाएगी।
चंडीगढ़ : पंजाब के चर्चित 6000 करोड़ रुपए के ड्रग मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ की जाएगी। सूत्रों के अनुसार मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) ने उन्हें 5 अक्तूबर को पूछताछ के लिए तलब किया है।
मजीठिया इससे पहले भी कई मामलों में जांच के दायरे में रह चुके हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से संबंधित मामला भी दर्ज किया गया था, जिसमें उन्हें जांच का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा वह ड्रग्स मामले में भी कानूनी कार्रवाई का सामना कर चुके है जिसके चलते उन्हें कई महीने जेल में भी रहना पड़ा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here