Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 May, 2026 09:43 PM

शहर में नियमों की अनदेखी करने वाले 2 बड़े होटलों पर सख्त एक्शन की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने दो प्रमुख होटलों—Country Inn और Mariton—को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के अनुसार, दोनों होटलों को...
जालंधर: शहर में नियमों की अनदेखी करने वाले 2 बड़े होटलों पर सख्त एक्शन की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने दो प्रमुख होटलों—Country Inn और Mariton—को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के अनुसार, दोनों होटलों को 10 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो निगम सख्त कदम उठाते हुए इन होटलों को सील भी कर सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान यह सामने आया कि Country Inn ने जरूरी कंप्लीशन सर्टिफिकेट और अन्य अनिवार्य मंजूरियों के बिना ही संचालन शुरू कर दिया था। साथ ही कई तकनीकी और प्रशासनिक नियमों की अनदेखी भी पाई गई। विजिलेंस टीम की जांच के बाद इस मामले में आगे कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। इस कार्रवाई ने शहर के होटल और व्यापारिक जगत में हलचल पैदा कर दी है तथा आने वाले दिनों में उक्त होटलों पर एक्शन हो सकता है।
नगर निगम ने साफ संकेत दिया है कि नियमों के उल्लंघन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब सभी की नजर होटल प्रबंधन के जवाब और निगम की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

