कनाडा में Kapil Sharma के कैफे के पास फायरिंग, गैंग की खुली धमकी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 May, 2026 10:00 PM

shots fired near kapil sharma s cafe in canada gang issues open threat

कनाडा में फायरिंग की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma का नाम भी जुड़ गया है। जानकारी के अनुसार, कनाडा में “चाय सुट्टा बार” नामक कैफे पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई। यह बार कपिल शर्मा के बार के साथ ही लगता...

पंजाब डैस्क : कनाडा में फायरिंग की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma का नाम भी जुड़ गया है। जानकारी के अनुसार, कनाडा में “चाय सुट्टा बार” नामक कैफे पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई। यह उक्त बार कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' फे के साथ ही लगता है। 

वहीं इस घटना की जिम्मेदारी Lawrence Bishnoi gang ने ली है। और इस घटना के साथ ही गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कपिल शर्मा को भी खुली धमकी दी गई है। पोस्ट में कहा गया कि “सुधर जाओ, नहीं तो अगला निशाना आपका कैफे होगा।”

सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में Kapil Sharma को लगातार भारतीय गैंगस्टरों की ओर से टार्गेट किया जा रहा है। पहले भी कई बार कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की जा चुकी है। फिलहाल, इस मामले में जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और फायरिंग की घटना के साथ-साथ दी गई धमकियों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!