हर महीने पंजाब दौरे पर आएंगे अमित शाह, राज्य में भाजपा का नया प्लान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 May, 2026 08:07 PM

amit shah to visit punjab every month bjp s new plan for the state

पश्चिम बंगाल में लंबे चुनावी अभियान के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब की ओर रुख कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्होंने “मिशन पंजाब” पर फुल फोकस करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि वे अब चुनाव...

पंजाब डेस्क: पश्चिम बंगाल में लंबे चुनावी अभियान के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब की ओर रुख कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्होंने “मिशन पंजाब” पर फुल फोकस करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि वे अब चुनाव तक हर महीने पंजाब का दौरा करेंगे।

इस बार भाजपा की रणनीति का केंद्र ड्रग्स का मुद्दा बनने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मई महीने से पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ एक बड़े अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसकी अगुवाई खुद अमित शाह करेंगे। इस अभियान के तहत पूरे राज्य में यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें समय-समय पर पार्टी के बड़े नेता भी शामिल होंगे।

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि  जहां अन्य राज्यों—उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर—में पार्टी पहले से सत्ता में है, वहीं पंजाब में उसे अभी भी अपनी स्थिति मजबूत करनी है। ऐसे में यह अभियान चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

पार्टी नेताओं का दावा है कि ड्रग्स के खिलाफ यह मुहिम सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम होगी। भाजपा का कहना है कि अमित शाह के नेतृत्व में पंजाब को नशामुक्त बनाने का रोडमैप तैयार किया जाएगा। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में पंजाब की सियासत और गरमाने वाली है, जहां ड्रग्स, कानून-व्यवस्था और विकास जैसे मुद्दों पर राजनीतिक दल आमने-सामने नजर आएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!