जालंधर की बेटी की ओमान में मौत: शारीरिक शोषण के आरोप, एजेंट फरार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Apr, 2026 11:45 PM

jalandhar woman dies in oman allegations of physical abuse

जालंधर के आबादपुरा इलाके से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक युवती की ओमान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने विदेश भेजने वाले एजेंटों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जालंधर : जालंधर के आबादपुरा इलाके से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक युवती की ओमान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने विदेश भेजने वाले एजेंटों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी अंकिता को एक ट्रैवल एजेंट ने अच्छे वेतन और सुरक्षित नौकरी का झांसा देकर ओमान भेजा था। एजेंट ने घरेलू काम के लिए हर महीने 30 हजार रुपये वेतन का वादा किया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद स्थिति बिल्कुल अलग निकली।

मां के अनुसार, बेटी ने फोन पर बताया था कि उसके साथ शारीरिक शोषण और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उसे प्रताड़ित किया जाता था और मारपीट भी की जाती थी। जब परिवार ने एजेंट से बेटी को वापस बुलाने की मांग की, तो वह लगातार टालमटोल करता रहा। परिवार का कहना है कि 22 अप्रैल को आखिरी बार बेटी से बात हुई थी, जिसके बाद संपर्क टूट गया। कुछ समय बाद उसकी मौत की खबर आई, जिससे परिवार सदमे में है।

आरोप है कि जैसे ही एजेंट को घटना की जानकारी मिली, उसने अपना दफ्तर बंद कर दिया और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी अंबिका टावर में जे.आर. इंटरप्राइजिज नाम से ट्रैवल एजेंसी चलाता था। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!