Jalandhar : इंडियन ऑयल डिपो के पास टैंकर में आग, प्रशासन के हाथ-पाँव फूले

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Apr, 2026 10:02 PM

jalandhar fire breaks out in tanker near indian oil depot

जालंधर के सुच्ची पिंड में स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास पार्किंग में खड़े एक इंडियन ऑयल टैंकर में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने कुछ ही देर में भयानक रूप ले लिया, जिससे घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

जालंधर : जालंधर के सुच्ची पिंड में स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास पार्किंग में खड़े एक इंडियन ऑयल टैंकर में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने कुछ ही देर में भयानक रूप ले लिया, जिससे घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

घटना के बाद पार्किंग में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब 5 फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और प्रशासनिक अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो गया।

टैंकर चालक राजू, जो गुरदासपुर का रहने वाला है, ने बताया कि उसने वाहन को इंडियन ऑयल डिपो के पास पार्किंग में खड़ा किया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेज हवा ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।

फायर ब्रिगेड अधिकारी लक्की ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!