Jalandhar जिमखाना क्लब चुनाव में अचीवर्स ग्रुप का पूरा पैनल तैयार, 14 नामों का ऐलान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Aug, 2026 11:25 PM

achievers group s full panel ready for jalandhar gymkhana club elections

जालंधर जिमखाना क्लब के आगामी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी मैदान में अचीवर्स ग्रुप ने अपनी पूरी टीम का ऐलान कर दिया है। ग्रुप की ओर से पहले ही चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा चुके थे, जबकि अब 10 सदस्यीय...

जालंधर: जालंधर जिमखाना क्लब के आगामी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी मैदान में अचीवर्स ग्रुप ने अपनी पूरी टीम का ऐलान कर दिया है। ग्रुप की ओर से पहले ही चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा चुके थे, जबकि अब 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम के नाम भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं।

अचीवर्स ग्रुप की ओर से जूनियर उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज सेठ, सचिव पद के लिए अमित कुकरेजा, संयुक्त सचिव पद के लिए हरप्रीत सिंह (गोल्डी) और कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ खुल्लर को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम में विपिन झांझी, नितिन बहल, मोहिंदर सिंह, शालिनी कालरा, शलीन जोशी, राजीव बंसल, अतुल तलवार, विनी धवन, एम. बी. बाली और जुबिन शांगरी को शामिल किया गया है।

चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों के साथ कार्यकारिणी सदस्यों के नाम सामने आने के बाद अचीवर्स ग्रुप की पूरी चुनावी टीम अब मैदान में उतर चुकी है। इसके साथ ही क्लब चुनाव को लेकर मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है। अब सभी की नजरें चुनावी रणनीति, सदस्यों के समर्थन और आने वाले दिनों में सामने आने वाले अन्य उम्मीदवारों पर टिकी हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!