Edited By Vatika,Updated: 10 Aug, 2026 12:35 PM

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए सोमवार को नए भाव जारी हो गए हैं।
पंजाब डेस्कः सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए सोमवार को नए भाव जारी हो गए हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,54,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,220 रुपए पर बना हुआ है। शनिवार को भी सोने के यही भाव थे।
वहीं, चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। शनिवार को चांदी 2,38,400 रुपए थी, जो सोमवार को बढ़कर 2,40,200 रुपए तक पहुंच गई है। यानी चांदी के दाम में 1,800 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 200 रुपए बढ़कर 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। कमजोर अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच विदेशी बाजारों में आई तेजी का घरेलू बाजार पर सकारात्क असर पड़ा। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपए बढ़कर 1,54,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गई। बृहस्पतिवार को यह 1,53,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी।