Edited By Kamini,Updated: 10 Aug, 2026 04:44 PM

नेशनल हाईवे पर एक कार 25 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिरने से बड़ा हादसा हो गया।
जालंधर : नेशनल हाईवे पर एक कार 25 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना जालंधर के गोराया से है, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे की लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कार में 3 लोग सवार थे जोकि घायल हो गए।
हाईवे से गिरते समय कार कई बार पलटियां खाते हुए नीचे गिरी, जिससे अंदर बैठे लोग फंस गए और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे संबंधी जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें इस हादसे की सूचनी किसी राहगीर ने फोन पर दी। मौके पर पहुंच कर कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया और कार को क्रेन की मदद से सड़क किनारे से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया।

शुरूआती जांच में सामने आया कि कार सवार लोग भुलत्थ से लुधियाना जा रहे थे, इस दौरान कार चालक बुजुर्ग व्यक्ति को चक्कर आ गया, जिस कारण कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे से नीचे गिर गई। मामले संबंधी गोरायां थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here