Edited By Kamini,Updated: 01 May, 2026 03:19 PM

पठानकोट में एक भयानक हादसा हो गया, जहां एक बेकाबू हरियाणा की बस दुकानों में जा घुसी।
पंजाब डेस्क: पठानकोट में एक भयानक हादसा हो गया, जहां एक बेकाबू हरियाणा की बस दुकानों में जा घुसी। मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर माधोपुर के पास हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद वह सड़क किनारे बनी दुकानों के शटर को तोड़ती हुई अंदर घुस गई। हादसे की सीसीटीवी भी सामने आई है।
इस वजह से हुआ हादसा
मौके पर दीवारे भी टूट गई और दुकानों के अंदर बड़ा कीमती सामान भी खराब हो गया। वहीं इस हादसें कई लोगों घायल भी हो गए हैं। हादसे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ी इकट्ठी हो गई। बताया जा रहा है कि, हरियाणा रोडवेज बस जम्मू से पठानकोट आ रही थी, इस दौरान ड्राइवर की अचानक झपकी लग गई, जिस कारण बस कंट्रोल से बाहर हो गई और हाईवे पर स्थित दुकान पवन मोटर से जा टकराई उसके बाद बस बिट्टू इलेक्ट्रिशियन की दुकान में घुस गई।
हादसे की CCTV आई सामने
इस भयानक मंजर की सीसीटीवी भी सामने आई है। पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटना कैद हो गई। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि, तेज रफ्तार बस दुकानों से टकराती हुई अंदर घुस गई। इससे पहले वहां से एक कार गुजरी जोकि बस की चपेट में आने से बच गई।
अन्य बस में सवारियां रवानाञ
बताया जा रहा है कि, इस दौरान बस में कुछ यात्री सवार थे। अचानक से हुए इस हादसे में लोगों चीखने चिल्लाने लगे। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, सभी सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद सवारियों को अन्य बसों में के जरिए रवाना कर दिया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लिया एक्शन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सुजानपुर पुलिस पहुंच गई और बस को जब्त कर लिया गया। पुलिस बस ड्राइनर को पकड़कर थाने ले गई। दुकानादारों के बयानों पर शिकायत दर्ज कर ली। इस दौरान दुकानदारों ने ड्राइवर से कहा कि नुकसान की भरपाई कर दो कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाएंगे। इस हादसे अंजाम देने के बाद भी ड्राइवर और कंडक्टर ने नुकसान की भरपाई देने की बात नहीं की। फिलहाल दुकानदारों ने ड्राइवर के खिलाफ थाना सुजानपुर में लिखित शिकायत दे दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here