‘आप’ से BJP में जाने वाले सांसद राजेंद्र गुप्ता की कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप पर प्रदूषण विभाग की रेड

Edited By Vatika,Updated: 30 Apr, 2026 06:02 PM

major raid by pollution department at trident group premises

पंजाब के औद्योगिक और अब राजनीतिक गलियारों में उस समय सनसनी फैल

बरनाला(विवेक सिंधवानी, रवि): पंजाब के औद्योगिक और अब राजनीतिक गलियारों में उस समय सनसनी फैल गई जब राज्य के प्रमुख औद्योगिक घरान ट्राइडेंट ग्रुप के धौला स्थित परिसर में आज दोपहर प्रदूषण विभाग ने एक बड़ी और अचानक रेड की। यह कार्रवाई सामान्य से काफी बड़ी मानी जा रही है क्योंकि विभाग की टीम लगभग नौ गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ पहुंची थी और पूरी कार्रवाई का नेतृत्व एसई (सुपरिटेंडिंग इंजीनियर) स्तर के उच्चाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक विभाग के अधिकारी फैक्ट्री के भीतर बारीकी से जांच कर रहे थे।

इस रेड ने चर्चाओं का बाजार इसलिए गर्म कर दिया है क्योंकि ट्राइडेंट ग्रुप इन दिनों कई अलग-अलग कारणों से खबरों के केंद्र में बना हुआ है। यह कार्रवाई महज़ एक इत्तेफाक है या इसके पीछे कोई गहरा राजनीतिक और सुरक्षा से जुड़ा कोण है, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

टाइमिंग पर उठ रहे सवाल: भाजपा में शामिल होने का असर?
रेड की टाइमिंग इस पूरी घटना का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक और पद्म श्री से सम्मानित उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता ने अभी कुछ दिन पहले ही अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की है। एक प्रमुख उद्योगपति का भाजपा में शामिल होना राज्य की सियासत में एक बड़ी हलचल के रूप में देखा जा रहा था। उनके भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद इस तरह की भारी-भरकम विभागीय कार्रवाई ने स्थानीय स्तर पर कई तरह के राजनीतिक अनुमानों को जन्म दे दिया है।

सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या यह रेड राजनीतिक दबाव का हिस्सा है या कोई स्वतंत्र विभागीय कार्रवाई? फिलहाल, प्रदूषण विभाग की ओर से इस रेड के पीछे के असल कारणों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह देखा जाना बाकी है कि यह जांच किसी नियमित औद्योगिक निरीक्षण का हिस्सा है या इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक या सुरक्षा से जुड़ी साजिश है। बरनाला के राजनीतिक और औद्योगिक क्षेत्र की नज़र अब इस रेड के परिणामों और विभाग के आधिकारिक बयान पर टिकी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!