माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर लौट रहे लुधियाना के श्रद्धालुओं की खाई में गिरी कार, 2 की दर्दनाक मौत

Edited By Kalash,Updated: 29 Apr, 2026 05:45 PM

mata chintpurni temple ludhiana devotees accident death

माता चिंतपूर्णी मंदिर माथा टेकने गए पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : माता चिंतपूर्णी मंदिर माथा टेकने गए पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार लुधियाना से श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी मंदिर गए थे वह दर्शन के बाद वापिस लौट रहे थे कि भरवाईं के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में लुधियाना के 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 

खबर मिली है कि जब गाड़ी खाई में गिरी तो गाड़ी में सवार एक व्यक्ति बाहर गिर गया और उसकी चोट लगने से मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गाड़ी के अंदर फंसा रहा और खाई में गिरते ही गाड़ी को आग लग गई। इस कारण व्यक्ति अंदर ही जल गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया है। इसके साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!