लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार PRTC बस ने ली 38 वर्षीय व्यक्ति की जान

Edited By Vatika,Updated: 29 Apr, 2026 09:42 AM

prtc bus accident

रफ्तार के जुनून और लापरवाही ने एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया।

लुधियाना (राज): रफ्तार के जुनून और लापरवाही ने एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। लुधियाना-हाईवे पर गांव नंदपुर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सरकारी बस का चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

मौके पर पहुंची साहनेवाल की पुलिस
मृतक की पहचान संदीप सिंह (38 वर्ष) पुत्र माया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अवतार सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी बस चालक मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अवतार सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि 27 अप्रैल को वह और संदीप सिंह अपने-अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से लुधियाना जा रहे थे। जब वे गाँव नंदपुर के पास सर्विस लेन से मेन हाईवे पर चढ़ने लगे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार PRTC बस (नंबर PB07CJ-2124) ने संदीप के मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

बस के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश जारी 
शिकायतकर्ता का आरोप है कि बस चालक मनप्रीत सिंह बस को बड़ी ही लापरवाही और तेज रफ्तार से चला रहा था। टक्कर लगते ही संदीप सिंह मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गहरी चोट आई, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मनप्रीत सिंह मानवता दिखाने के बजाय अपनी बस लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस का कहना है कि बस के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!