पटियाला रेल ट्रैक ब्लास्ट मामले में SSP का खुलासा, बोले-रेलवे ट्रेक को उड़ाने की थी साजिश

Edited By Vatika,Updated: 28 Apr, 2026 12:03 PM

railway track blast

पटियाला के शंभू इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

पंजाब डेस्कः पटियाला के शंभू इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि यह धमाका दरअसल रेलवे ट्रैक को उड़ाने की साजिश का हिस्सा था।

रेलवे ट्रैक को भी पहुंचा नुकसान
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति विस्फोटक लेकर ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी दौरान अचानक धमाका हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है।

मौके से बरामद हुआ सिम कार्ड 
पुलिस को मौके से एक सिम कार्ड भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। फोरेंसिक टीम द्वारा सैंपल जुटाए गए हैं और मामले की गहन जांच जारी है। फिलहाल पुलिस इस साजिश के पीछे किसी बड़े नेटवर्क की संभावना को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!