Edited By Kamini,Updated: 18 Apr, 2026 01:12 PM

युवक-युवतियों में बीच सड़क रील बनाने का ट्रेंड बढ़ता ही जा रही है।
लोगों में Reel बनाने के ट्रेंड बढ़ा, युवती ने एलिवेटेड पुल पर बनाया Video,
लुधियाना: युवक-युवतियों में बीच सड़क रील बनाने का ट्रेंड बढ़ता ही जा रही है। ऐसा ही एक मामला जिला लुधियाना से सामने आया है, जहां एलिवेटेड पुल पर खड़े होकर युवक-युवतियों द्वारा मॉडलिंग और डांस के वीडियो शूट किए जा रहा हैं। एलिवेटेड पुल पर वेस्टर्न ड्रेस में एक युवती पंजाबी गाने पर नाचते हुए नजर आ रही है। दोनों वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है।
युवती (मॉडल) ने अपने रील को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके शहर का नाम पहचानने के लिए कहा है। जानकारी के मुताबिक, ये पोस्ट करीब 5 दिन के पहले की है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने जांच की बात कर रही है। वहीं इस मामले पर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। लोगों का कहना है, सिर्फ कुछ Likes के लिए अपनी जान खतरे में डाली जा रही है। इससे पहले भी युवती का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह इंस्टाग्राम अकाउंट पर हुक्का पीते हुए नजर आई।
वायरल हो रहे ये 2 Video
वहीं हाल ही वायरल हुए एक वीडियो में युवती वेस्टर्न ड्रेस पहने हुए पंजाबी गाना, ''हाय पुलिस रिमांड ले लैजुगी, तैनूं घंटा लगना हाफ ना...'' पर पोज देती हुई नजर आती है। युवती को इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 4,984 और 2.73 लाख Views मिले हैं। इसके साथ ही दूसरे वीडियो में युवती फिरोजपुर रोड स्थित नागपाल रीजेंसी के सामने ही एलिवेटेड पुल पर बनाई गई है। इस दौरान युवती पंजाबी गाना, ''लंगया न कर बिल्लों छड़यां दी गली....'' पर पोज देती हुई नजर आती है। युवती के इस वीडियो को 6,149 Like और 6.21 लाख Views मिलें है। युवती के इंस्टाग्राम पर 1.30 फॉलोअर्स हैं और उसने अपने बायो में ''Don't be a woman who needs a man... be a woman a man needs.'' लिखा हुआ है।
पुलिस ने क्या कहा
इस पूरे मामले पर ACP गुरइकबाल सिंह का कहना है कि हाईवे या फिर पुल पर इस तरह के रील बनाना गलत है। रील बनाने वाले युवक-युवतियां इस तरह करके खुद की और लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि, वायरल हो रहे इस वीडियो की जांच करवाई जाएगी और उसके बाद युवती को भी समझाया जाएगा।
एक और युवक-युवती का वीडियो वायरल
बस इतना ही नहीं जगराओं पुल के पास भी एक युवक और युवती की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवक और युवती जगराओं पुल के पास गुरु नानक स्टेडियम के बाहर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपनी वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि, लुधियाना स्टेडियम के पास, कैसा लुक है, कैप्शन के साथ शेयर करें। ऐसे वीडियो पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here