पटियाला में अंबाला-अमृतसर रेल Track पर धमाका, अज्ञात शव बरामद

Edited By Vatika,Updated: 28 Apr, 2026 10:09 AM

blast at railway track

सोमवार देर रात पटियाला के शंभू इलाके में रेलवे ट्रैक के पास जोरदार धमाके की सूचना

चंडीगढ़/राजपुरा: सोमवार देर रात पटियाला के शंभू इलाके में रेलवे ट्रैक के पास जोरदार धमाके की सूचना मिली है। इस घटना की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शंभू-अंबाला रेल लाइन के पास से एक अज्ञात शव भी बरामद किया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि शव का इस धमाके से कोई संबंध है या नहीं।
 

पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि धमाके से रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है। यह घटना रात करीब 10 बजे मालगाड़ियों के लिए निर्धारित रेलवे लाइन के पास हुई। सूचना मिलते ही एसएसपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसपी ने कहा कि यह कम तीव्रता वाला धमाका था।

इसके साथ ही एक अज्ञात शव भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिला है। जब एसएसपी से पूछा गया कि क्या मृतक की मौत धमाके में हुई है, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। सैंपल एकत्र करने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!