अमृतसर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, वायरल वीडियो की जांच शुरू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Jun, 2026 08:52 PM

police crackdown on drugs continues in amritsar

पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर के थाना वेरका क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना वेरका की एसएचओ सुमनप्रीत कौर ने बताया कि वायरल...

अमृतसर :  पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर के थाना वेरका क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना वेरका की एसएचओ सुमनप्रीत कौर ने बताया कि वायरल वीडियो में तीन युवक दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं कि ये युवक नशे की सप्लाई से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, इस मामले में अब तक थाना वेरका में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

एसएचओ सुमनप्रीत कौर ने कहा कि जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया, इसकी गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि किसी के पास नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से जुड़ी कोई भी जानकारी है तो वह तुरंत पुलिस के साथ साझा करे, ताकि समाज को इस बुराई से मुक्त कराया जा सके।

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2026 से अब तक थाना वेरका पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 24 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने 2 किलो 710 ग्राम हेरोइन, 80 नशीली गोलियां और 16,100 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!