ड्रग्स माफिया पर अमृतसर पुलिस का Action, दुबई से चल रहे ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jun, 2026 11:17 PM

amritsar police takes action against drug mafia

अमृतसर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स हैंडल पर जानकारी सांझा करते हुए बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चल रही...

अमृतसर : अमृतसर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स हैंडल पर जानकारी सांझा करते हुए बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत कई अहम गिरफ्तारियां की हैं और भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है।

डीजीपी के मुताबिक, एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलिंग नेटवर्क की जांच के दौरान पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 5.041 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इससे पहले इसी मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल थे। उस कार्रवाई में कुल 30.045 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।

मामले की गहन जांच और आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.006 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दुबई में बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे, जो सीमा पार से हेरोइन की खेपें मंगवाने में मदद कर रहा था।

अलग अभियान में 3.035 किलो हेरोइन सहित एक आरोपी गिरफ्तार

वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने एक अलग अभियान के दौरान एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3.035 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क के संचालन और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

छेहरटा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना छेहरटा में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब नेटवर्क के अन्य सदस्यों, वित्तीय लेन-देन, हवाला कनेक्शन और तस्करी के पूरे तंत्र की जांच में जुटी हुई है।पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए ड्रग तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की मुहिम लगातार जारी रहेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!