लुधियाना के बाद अमृतसर से 2 नाबालिग बहनें लापता, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

Edited By Urmila,Updated: 10 Jun, 2026 10:41 AM

two minor sisters missing from amritsar

अमृतसर-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बाबा दीप सिंह कॉलोनी की रहने वाली 2 नाबालिग बहनें अचानक लापता हो गई हैं।

अमृतसर (संजीव): अमृतसर-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बाबा दीप सिंह कॉलोनी की रहने वाली 2 नाबालिग बहनें अचानक लापता हो गई हैं। इन लड़कियों के पिता मनोज कुमार ने बताया कि वे दोनों कोचिंग के लिए कंप्यूटर सैंटर जाती थीं। जहां उनका फाइनल पेपर था और दोपहर 3 बजे के करीब घर से निकली थीं।

Minor Girls Missing

पिता ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी रोजी को कोचिंग सैंटर छोड़ने के लिए छोटी बेटी गई थी, मगर कुछ देर बाद कोचिंग सैंटर से फोन पर सूचना मिली कि उनकी लड़की पेपर देने के लिए नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने दोनों लड़कियों को ढूंढना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

थाना सदर के इंचार्ज इंस्पैक्टर किरनदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल परिवार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों लुधियाना में भी कई लड़कियों के गायब होने का मामला सुर्खियों में रहा है जिसके चलते पंजाब राज्य महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!