Edited By Urmila,Updated: 19 Jun, 2026 02:50 PM

होशियारपुर के टांडा शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मशहूर संदीप स्वीट शॉप में गैस लीक के बाद सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई।
होशियारपुर (अमरीक) : होशियारपुर के टांडा शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मशहूर संदीप स्वीट शॉप में गैस लीक के बाद सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। हालांकि समय पर राहत कार्य शुरू होने से बड़ी जान का नुकसान टल गया, लेकिन चार से पांच लोग झुलस गए और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि यह घटना टांडा के संदीप स्वीट शॉप की हैं जहां अचानक गैस लीक होने से आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने भयानक रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके इतने तेज थे कि इलाके में पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दीं। यहां तक कि आस-पास की दुकानों के शटर भी हिल गए और इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में चार से पांच लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आग लगने से दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं और आग लगने के असली कारण का पता लगाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here