अमृतसर में बुजुर्ग से मारपीट की वायरल वीडियो का मामला, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

Edited By Kalash,Updated: 10 Jun, 2026 11:09 AM

old man beaten viral police action

अमृतसर में बुजुर्ग से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो वायरल हुई थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

अमृतसर (रमन): अमृतसर में बुजुर्ग से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो वायरल हुई थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर के थाना डी डिवीजन के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति जो घर के बाहर बने चबूतरे पर बैठे थे के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की वीडियो वायरल हुई थी। इसे लेकर पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई है।    

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग सुभाष कुमार की पहचान कर उन्हें थाने में बुलाया और बयान दर्ज किए। जांच के दौरान सामने आया है कि पड़ोस में रहने वाले चार व्यक्तियों द्वारा रंजिश के चलते सुभाष से मारपीट की गई थी। पीड़ित के बयानों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।         

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!