Edited By Urmila,Updated: 27 Apr, 2026 11:25 AM

अमृतसर (रमन) : अमृतसर ग्रामीण से बड़ी खबर सामने आई है। भिंडी सैदा थाने में तैनात एस.एच.ओ. को ड्रोन के जरिए आई हेरोइन की बड़ी खेप को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
अमृतसर (रमन) : अमृतसर ग्रामीण से बड़ी खबर सामने आई है। भिंडी सैदा थाने में तैनात एस.एच.ओ. को ड्रोन के जरिए आई हेरोइन की बड़ी खेप को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस अधिकारी की पहचान शीशपाल सिंह के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के बाद एस.एच.ओ. को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से आई हेरोइन की खेप को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच में एस.एच.ओ. की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
पुलिस प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि मामले में विभागीय कार्रवाई लगातार जारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार पुलिस अधिकारी को आज या जल्द ही अजनाला की अदालत में पेश किया जा सकता है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here