सोनीपत से अगवा दो मासूम बहनों को लुधियाना में बनाया हवस का शिकार, जब पहुंची पुलिस तो भड़क उठा जनता का गुस्सा

Edited By Vatika,Updated: 21 Apr, 2026 09:18 AM

rape with 2 minor girl

हरियाणा के सोनीपत जिले के एक क्षेत्र से पिछले करीब चार महीनों से लापता दो मासूम ब

लुधियाना (राज): हरियाणा के सोनीपत जिले के एक क्षेत्र से पिछले करीब चार महीनों से लापता दो मासूम बहनों की दास्तां सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। महज 11 और 8 साल की इन दो सगी बहनों को एक कलयुगी पड़ोसी ने न केवल अगवा किया, बल्कि लुधियाना के प्रेम नगर में बंधक बनाकर उनके साथ महीनों तक दरिंदगी करता रहा। इस घिनौनी करतूत का खुलासा तब हुआ जब हरियाणा पुलिस ने तकनीकी इनपुट के आधार पर लुधियाना में रेड कर आरोपी को दबोचा और बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया।

करीब चार महीने तक एक ही कमरे में कैद रखा
वारदात की जड़ें 20 जनवरी से जुड़ी हैं, जब बच्चियों की मां अपनी बड़ी बेटी की डिलीवरी के कारण अस्पताल में व्यस्त थी। इसी का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला बागपत निवासी जोगिंदर दोनों मासूमों को बहला-फुसलाकर अपने साथ लुधियाना ले आया। यहां उसने मकान मालिक और मोहल्ले वालों की आंखों में धूल झोंकने के लिए यह झूठ फैलाया कि ये दोनों उसकी छोटी बहनें हैं। करीब चार महीने तक वह एक ही कमरे में उन्हें कैद रखकर उनके साथ हैवानियत करता रहा। जब पुलिस ने बच्चियों को बरामद कर उनका मेडिकल करवाया, तो डॉक्टरों की रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि कर दी कि उनके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया है।

भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को चारों तरफ से घेरा
सोमवार देर रात जब हरियाणा पुलिस आरोपी जोगिंदर, दोनों पीड़ित बच्चियों और उनकी मां को लेकर तफ्तीश के लिए लुधियाना के क्राइम स्पॉट पर पहुंची, तो वहां का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। जैसे ही स्थानीय लोगों को जोगिंदर की असलियत पता चली कि वह जिन बच्चियों को अपनी बहन बताता था, असल में वह उनका अपहरणकर्ता और बलात्कारी है, तो जनता का खून खौल उठा। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। लोग आरोपी को खुद सजा देना चाहते थे और उसे गाड़ी से बाहर खींचने की कोशिश करने लगे। हालात बिगड़ते देख तुरंत थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद उत्तेजित भीड़ को शांत करवाया और आरोपी व बच्चियों को सुरक्षित वहां से निकालकर थाने पहुंचाया। फिलहाल हरियाणा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस जघन्य अपराध में उसके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं। फिलहाल दोनों मासूम अपनी मां के पास सुरक्षित हैं

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!