10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, शिक्षा बोर्ड ने दिया आखिरी मौका

Edited By Kalash,Updated: 29 Apr, 2026 11:18 AM

last chance for 10th and 12th students

मार्च 2020-21 में 10वीं-12वीं की परीक्षाओं में नियमित तौर पर हाजिर हुए कई परीक्षार्थियों के योग्यता संबंधी दस्तावेजों में खामियां पाई गई।

मोहाली (रणबीर): मार्च 2020-21 में पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 10वीं-12वीं की परीक्षाओं में नियमित तौर पर हाजिर हुए कई परीक्षार्थियों के योग्यता संबंधी दस्तावेजों में खामियां पाई गई। इस कारण उनके नतीजे रोक दिए गए थे। जिन परीक्षार्थियों ने जरूरी दस्तावेज और निर्धारित फीस जमा करवा दी थी उनके दस्तावेज ठीक पाए जाने के बाद नतीजे घोषित किए गए थे पर 5 साल बीत जाने के बावजूद कुछ परीक्षार्थियों, स्कूलों द्वारा निर्धारित समय में बोर्ड दफ्तर में जरूरी दस्तावेज और तय फीस जमा नहीं करवाई गई।       

ऐसे परीक्षार्थियों/स्कूलों को मामले के निपटारे के लिए 15 अगस्त 2025 तक का समय दिया गया था पर हाल ही में कई परीक्षार्थियों/स्कूलों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इन परीक्षार्थियों/स्कूलों को अपना रिजल्ट घोषित करने के लिए 20 मई तक आखिरी मौका दिया जा रहा है। जरूरी दस्तावेज और तय 5 हजार रुपये फीस ओपन स्कूल सिस्टम के प्रॉस्पेक्टस में दर्ज शर्तों के अनुसार मुख्य दफ्तर में जमा करवाने के बाद नजीते घोषित करने के लिए अगली कार्रवाई की जाएगी।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!