फगवाड़ा में दर्दनाक घटना! युवक ने छत से लगाई छलांग, मौके पर मचा हड़कंप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 May, 2026 09:01 PM

tragic incident in phagwara youth jumps from rooftop

पंजाब में नशे की बढ़ती समस्या एक बार फिर एक दर्दनाक घटना के जरिए सामने आई है। डड्डल मोहल्ला, गुरु अर्जन पुरा में एक युवक ने नशे की लत के कारण अपनी जान गंवा दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी और दुख का माहौल है।

फगवाड़ा: पंजाब में नशे की बढ़ती समस्या एक बार फिर एक दर्दनाक घटना के जरिए सामने आई है। डड्डल मोहल्ला, गुरु अर्जन पुरा में एक युवक ने नशे की लत के कारण अपनी जान गंवा दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी और दुख का माहौल है।

मृतक की पहचान शरणजीत सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से नशे का आदी बताया जा रहा था। परिवार के अनुसार, वह अक्सर नशे के लिए पैसे मांगता था। आज भी जब उसने पैसे मांगे तो परिवार ने मना कर दिया, जिसके बाद उसने घर की छत से छलांग लगा  दी। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जालंधर रेफर कर दिया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक गुस्से में घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। स्थिति बिगड़ती देख परिवार ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक ने छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से जालंधर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना ने सिर्फ एक परिवार को नहीं, बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए जमीनी स्तर पर क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!