पंजाब में 2 FIR दर्ज होने पर बोले संदीप पाठक —सरकारी तंत्र का दुरुपयोग हुआ तो उठाऊंगा आवाज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 May, 2026 10:52 PM

speaking on the filing of two firs in punjab sandeep pathak stated

पंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज होने के बाद सियासी माहौल गर्मा गया है। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए संदीप पाठक ने कहा कि अगर उनके खिलाफ सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर कार्रवाई की गई है, तो वह इसके खिलाफ खुलकर आवाज उठाएंगे।

चंडीगढ़: पंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज होने के बाद सियासी माहौल गर्मा गया है। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए संदीप पाठक ने कहा कि अगर उनके खिलाफ सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर कार्रवाई की गई है, तो वह इसके खिलाफ खुलकर आवाज उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि वह हमेशा नीति और सिद्धांतों के तहत काम करते आए हैं। आम आदमी पार्टी में रहते हुए भी उन्होंने इसी सोच के साथ काम किया और अब भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद भी वह अपने उसी सिद्धांत पर कायम रहेंगे।
संदीप पाठक ने कहा कि वह राजनीतिक धर्म को ध्यान में रखते हुए ही अपने कदम उठाते हैं और आगे भी उसी मार्ग पर चलेंगे।

फिलहाल, इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!