Edited By Kamini,Updated: 20 Apr, 2026 07:08 PM

सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के लिए बेहद ही खास खबर सामने है। दरअसल, चंडीगढ़ में सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
पंजाब डेस्क : सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के लिए बेहद ही खास खबर सामने है। दरअसल, चंडीगढ़ में सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस ने लेखिका मधु किश्वर पर FIR दर्ज की गई है।
लेखिका मधु किश्वर और अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गत 19 अप्रैल को एक शिकायत मिली थी कि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो को गलत पहचान के साथ वायरल किया है। इस वीडियो में भ्रामक और अश्लील शब्दों को जोड़ा गया है। शिकायतकर्ता ने बताया ऐसे वीडियो पोस्ट करके संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश की गई है।
पुलिस जांच में खुलासा
इस मामले में जब पुलिस ने वीडियो की जांच की तो पता चला कि, ये वायरल वीडियो एक ट्रैवल व्लॉगर की है। उसकी पत्नी हमेशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे वीडियो पोस्ट करती रहती है। यही से वीडियो लेकर उसे एडिट करके गलत पहचान के साथ फिर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। पुलिस ने महिला उसके पति (ब्लॉगर) व अन्य इस वीडियो में नजर आने वाली अन्य महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
साजिश के तहत वीडियो एडिट
इस संबंधी बातचीत करते हुए शिकायतकर्ता ने बताया कि, उनकी वीडियो को गलती से नहीं बल्कि जानबूझकर कर एडिट किया गया है। उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। महिला ने आरोप लगाया कि सोची समझी साजिश के तहत वीडियो में अश्लील शब्द जोड़े गए हैं। उसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।
फिलहाल पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा और आईटी एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है कि आखिर इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं। जिनके द्वारा जानबूझकर ऐसी वीडियो फैलाई गई है। पुलिस डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here