Edited By Kalash,Updated: 02 Jun, 2026 02:48 PM

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर मजीठा थाने में दर्ज एफ.आई.आर. को लेकर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
पंजाब डेस्क : शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर मजीठा थाने में दर्ज एफ.आई.आर. को लेकर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। वहीं अब इस मामले की सुनवाई कल तक के लिए टाल दी गई है। बता दें कि आज हुई सुनवाई में पंजाब सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट से कल तक का समय मांगा है।
बता दें कि मजीठा थाने से आरोपी को जबरन छुड़ाने के मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शिरोमणि अकाली दल ने पुलिस के इस रवैए को देख पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का रुख कर लिया है। याचिका की सुनवाई से पहले माननीय हाईकोर्ट द्वारा डी.जी.पी. पंजाब, अमृतसर के एस.पी. व मजीठा थाना के इंचार्ज से भी पूरे मामले में जवाब तलब किया गया था है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here