Edited By Vatika,Updated: 27 Apr, 2026 11:14 AM

Punjab News, Heat wave, Punjab Holiday, Labour day
चंडीगढ़: पंजाब में भीषण गर्मी के बीच विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, 1 मई (शुक्रवार) को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है।
हर साल की तरह इस बार भी 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाएगा, जिसके चलते सरकारी कामकाज बंद रहेगा। इस मौके पर पंजाब के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कॉरपोरेशन और सरकारी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
राज्य में हीट वेव को लेकर अलर्ट
वहीं आपको बता दें कि उत्तर भारत में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पंजाब में भी तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले हफ्ते से गर्मी और ज्यादा तीव्र हो सकती है, जिससे खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।