पंजाब में बड़ी वारदात! माता-पिता के इकलौते बेटे की गोली मारकर ह/त्या

Edited By Kamini,Updated: 03 May, 2026 09:19 AM

the only son was shot dead

जिले से एक बहुत ही दुखद मामला सामने आया है जिसमें एक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

अमृतसर: जिले से एक बहुत ही दुखद मामला सामने आया है जिसमें एक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान अमरजोत सिंह पुत्र सुखराज सिंह निवासी गांव मेहसमपुर कलां के रूप में हुई है जोकि 12वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। गौरतलब है कि अमरजोत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमरजोत सिंह गांव के बाहरी इलाके में एक डेयरी पर पनीर खरीदने गया था। वहां एक कार में सवार कुछ लोग आए, जो उसे जबरदस्ती या किसी बहाने से अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गए। अमृतसर के थाना मेहता चौक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महिसमपुरा रोड पर बीती रात अज्ञात हमलावरों ने युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी और उसकी लाश वहीं फेंककर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।

वहीं सूचना मिलते ही थाना मेहता के एसएचओ और पुलिस टीम सहित पहुंचे। पुलिस का कहना है कि, उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली थी लेकिन जब वहां पहुंचे तो युवक के गोली लगी हुई थी। जिसके निशान उसके शरीर पर साफ दिखाई दे रहे थे। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक इस खूनी घटना के पीछे के कारणों के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं मिल पाई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!