पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश ने मचाही तबाही, कहीं बत्ती गुल तो कहीं कारों पर गिरे पेड़, सामने आई मंजर की तस्वीरें

Edited By Kamini,Updated: 03 May, 2026 10:36 AM

rain wreaks havoc in punjab and chandigarh

पंजाब और चंडीगढ़ में बदले मौसम ने एक बार बदले मौसम ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है।

पंजाब डेस्क : पंजाब और चंडीगढ़ में बदले मौसम ने एक बार बदले मौसम ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है। देर रात से चल रही तेज हवाओं और आंधी तूफान ने जालंधर, लुधियाना सहित पंजाब के जिलों और चंडीगढ़ में तबाही मचा दी है। कई जगहों में अंधेरा छाया हुआ है और लाइट गुल है। 

इस आंधी तूफान मोहाली में कई जगहों पर कारों पेड़ गिर गए और कइयों की छत पर रखी टंकी तक उड़ गई। वहीं कोटकपूरा (फरीदकोट) में पुरानी अनाज मंडी में जागरण के लिए लगाए गए टेंट तक गिर गए। इस दौरान गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अगर मोहाली की बात करें तो वहां दिन में ही अंधेरा छाया हुआ है और तूफान चल रहा है।

PunjabKesari

PunjabKesari

जालंधर में बारिश का असर

तेज आंधी और हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण जहां लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है वहीं इस दौरान भारी नुकसान भी हुआ है। जालंधर में कल रात से ही तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान देखे को मिला वहीं सुबह तड़के बारिश शुरू हुई। सुबह चली तेज आंधी का असर जालंधर में साफ देखने को मिला। लाडोवाली रोड पर दुकानों के आगे पानी भर गया। तेज हवाओं के कारण सड़क किनारे लगे ट्री गार्ड उखड़कर दूर जा गिरे।

PunjabKesari

फरीदकोट में तेज आंधी से तबाही

देर रात से चल रही तेज हवाओं और आंधी का असर फरीदकोट में देखे को मिला। जहां के कोटकपूरा शहर की पुरानी अनाज मंडी में शनिवार रात को जागरण का आयोजन किया गया था। सुबह तेज आंधी के कारण इस जागरण के लिए लगाए गए टेंट गिर गए, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। वहीं गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, बचाव हो गया।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

मोहाली में बारिश का असर

मिली जानकारी और सामने आई तस्वीरों के अनुसार, मोहाली के फेज-6 में कारों पर पेड़ गिर गए, आंधी तूफान के कारण छत पर रखी पानी की टंकी उड़ गई। वहीं कारों पर एक दीवार भी गिर गई। कारों पर पेड़ गिरने और दीवार गिरने से कारों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 

PunjabKesari

PunjabKesari

चंडीगढ़ में बारिश से तबाही

वहीं अगर हम चंडीगढ़ की बात करें तो सेक्ट-43 में भी कारों पर पेड़ गिर जिससे काफी नुकसान हुआ है। सेक्टर-42 में मार्केट में पेड़ गिर गया, जिस दौरान बड़ा हादसा होने से बचाव रहा। सेक्टर-22 व आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई गुल है, जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों में पानी सप्लाई नहीं बंद है। चंडीगढ़ में  ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। साफ विजिबिलिटी और गाड़ी के ब्रेक सही होने चाहिए। सफर पर निकलने से मौसम की जानकारी और अपने वाहनों के ब्रेक व वाइपर चेक करके निकले।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!